राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राज्य का नवीनतम प्रशासनिक पुनर्गठन समझना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट सब-कमेटी की सिफारिशों के आधार पर प्रशासनिक ढांचे का पुनरीक्षण किया गया, जिसके तहत 9 जिलों और 3 संभागों के गठन को रद्द कर 41 जिले और 7 संभाग की व्यवस्था लागू की गई है। इस लेख में हम राजस्थान के 41 जिलों, 7 संभागों और इनसे जुड़े सभी परीक्षा-उपयोगी तथ्यों का अध्ययन करेंगे।

1. राजस्थान का नवीनतम प्रशासनिक ढांचा(Rajasthan’s New Administrative Structure):
एक नज़र में कुल जिले: 41, कुल संभाग(Divisions): 7
- निरस्त किए गए संभाग (3): सीकर, पाली और बांसवाड़ा
- निरस्त किए गए जिले (9): दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीम का थाना, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचौर।
- बरकरार रखे गए नए जिले (8): बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलंबर।
Read More :
40 राजधानियों से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
भारत के विरासत स्थल से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रश्न
2. राजस्थान के 7 संभाग और उनमें शामिल जिले पुनर्गठन के बाद अब राजस्थान में 7 संभाग ही कार्यरत हैं:
- जयपुर संभाग – जयपुर, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा
- जोधपुर संभाग – जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलौदी, सिरोही, जालौर
- अजमेर संभाग – अजमेर, टोंक, नागौर, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, भीलवाड़ा
- बीकानेर संभाग – बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू
- उदयपुर संभाग – उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलंबर
- भरतपुर संभाग – भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग
- कोटा संभाग – कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़
3. परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिंदु
- जयपुर एवं जोधपुर: जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण को समाप्त कर पुनः मूल प्रशासनिक संरचना के अंतर्गत एकीकृत किया गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा): अनूपगढ़ जिला रद्द होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का क्रम पुनः पूर्ववत (श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर) स्थिति के अनुसार रहेगा।
- सबसे छोटा संभाग: क्षेत्रफल व जिलों के आधार पर संभागों के पुनर्गठन को ध्यान में रखना आवश्यक है।
Read More :
भारतीय मूल अधिकार पर आधारित 25 प्रश्न
परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्न (Quiz / MCQ)
Q.1. राजस्थान में वर्ष 2026 के नवीनतम प्रशासनिक पुनर्गठन के अनुसार कुल कितने जिले और संभाग हैं?
- (A) 33 जिले, 7 संभाग
- (B) 50 जिले, 10 संभाग
- (C) 41 जिले, 7 संभाग
- (D) 53 जिले, 10 संभाग
उत्तर: (B) 41 जिले, 7 संभाग
व्याख्या: 9 नए जिलों और 3 संभागों के गठन को रद्द कर 41 जिले और 7 संभाग का ढांचा तय किया गया है।
Q.2. राजस्थान के नवीनतम समीक्षा निर्णय के तहत निम्नलिखित में से किस जिले का गठन निरस्त (Cancel) कर दिया गया?
- (A) बालोतरा
- (B) दूदू
- (C) सलंबर
- (D) ब्यावर
उत्तर: (D) ब्यावर
व्याख्या: दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीम का थाना, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचौर जिलों का गठन रद्द किया गया।
Read More :
35 Simple Chemistry Questions in Hindi
40+ Basic Computer GK Questions in Hindi
Q.3. नवीनतम प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद कुल कितने नए जिलों को बरकरार (Retained) रखा गया है?
- (A) 5
- (B) 8
- (C) 10
- (D) 12
उत्तर: (B) 8
व्याख्या: बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलंबर (कुल 8 नए जिले) बरकरार रखे गए।
Q.4. जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण जिलों को निरस्त करके किस प्रकार समायोजित किया गया?
- (A) पड़ोसी जिलों में बांटा गया
- (B) मूल जयपुर और जोधपुर जिलों में पुनः एकीकृत किया गया
- (C) नए जिलों में विलय किया गया
- (D) पृथक संभाग बनाया गया
उत्तर: (B) मूल जयपुर और जोधपुर जिलों में पुनः एकीकृत किया गया
Q.5. अनूपगढ़ जिला रद्द होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) पर स्थित राजस्थान के जिलों की संख्या कितनी है?
- (A) 3
- (B) 4
- (C) 5
- (D) 6
उत्तर: (B) 4
व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुनः पूर्ववत 4 जिले (श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर) ही स्थित हैं।